हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के हमजापुर गांव मेें युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लोेनार कोतवाली क्षेत्र के हमजापुर निवासी चंदन (18) मजदूरी करते थे। पिता कमलेश की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। मां धुन्ना और दो बहनों के साथ रहते थे। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी चंदन ही संभालते थे। शनिवार सुबह चंदन बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। कुछ देर बाद उसका शव गांव के बाहर एक खेत में नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। लोनार के प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।