फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गूलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी की मौत के बाद पुत्री का पालन पोषण कर रहे पिता ने गांव के बाहर गूलर के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के जहां पुरवा मजरा ऐंचामऊ निवासी शिव सिंह (39) रविवार देर शाम घर से कुछ बताए बिना बाहर चला गया। गांव के बाहर पहुंच कर गूलर के पेड़ में मफलर से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने शिव का शव गांव के बाहर गूलर के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि शिव सिंह खेती करता था।
विज्ञापन

उसके एक बेटी है, पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह बेटी के लिए पिता के साथ मां की भी जिम्मेदारी निभा रहा था। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें