हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव की गर्रा नदी में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान पाली इलाके के एक गांव के रहने वाले के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में गर्रा नदी के किनारे एक शव ग्रामीणों ने देखा।
इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई तो मामले की सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने दी।सूचना मिलने पर पचदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाया। उसकी पहचान पाली थाना क्षेत्र के किलबिलि गांव निवासी सुमित पुत्र दिनेश बाल्मीकि के रूप मे हुई।
सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर लिए भेजा है।एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जो भी आरोप लगाए है य लगाए जाएंगे उनकी जांच होगी साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।