गोपामाऊ/टडियावां। (हरदोई) टड़ियावां थाना क्षेत्र के दो मजदूरों के शव लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र टडियावां के ग्राम नयागांव पोस्ट भैंसरी निवासी राजेश (37) और प्रताप (30) एक सप्ताह पहले लखनऊ मजदूरी करने गए थे। उसके शव शुक्रवार को लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले हैं। थाना ठाकुर गंज व थाना पारा पुलिस की ओर से परिजनों को दी। परिजन घटना स्थल की ओर से रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि राजेश की शादी हो चुकी है। उसके शिवानी, शिवम, श्याम, कृष्णा बच्चें हैं। प्रताप अपने भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उसकी भी शादी हो चुकी है, लेकिन कोई संतान नहीं है। राजेश के पास आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने सूचना दी।