फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में पड़े मिले दो सगे भाइयों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरुआघाट गांव में दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 100 मीटर दूरी पर दोनों के शव अलग अलग पड़े पाए गए। घटना की जानकारी पर एसपी ने मातहतों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी सगे भाई श्यामू (36) और दिनेश (45) मजदूरी करते थे। रविवार सुबह लगभग 10 बजे दोनों भाई चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत इटोरिया के मजरा बरुआघाट गए थे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे संदिग्ध हालात में दोनों की मौत हो गई। श्यामू का शव बरुआघाट गांव के बाहर पड़ा मिला, जबकि दिनेश का शव 100 मीटर दूर गांव के अंदर ही पड़ा मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लोनार के प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने दोनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन पहुंचाने के बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसपी राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दोनों शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन शरीर पर फफोले पड़े मिले हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दोनों भाइयों की किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। मौके पर जाकर भी कई लोगों से पूछताछ की गई है।


चर्चाओं में कच्ची शराब पीने से मौत की बात
ग्रामीणों के मुताबिक बरुआ घाट में कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बनाई जाती है। अलग-अलग गांवों से लोग यहां शराब पीने के लिए आते हैं। यही वजह है कि दबी जुबां से ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि ज्यादा कच्ची शराब पी लेने से दोनों की मौत हुई है। हालांकि दोनों भाइयों के शव पर फफोले पड़े मिलने से घटना दूसरी तरफ मुड़ रही है। दरअसल, पूर्व में इस इलाके में कई बार तार चोरी और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते समय शातिरों की मौत भी हो चुकी है। कुल मिलाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें