फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इनकमिंग ओसीबी में फाल्ट से 17 हजार घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। अत्यधिक गर्मी और लोड के बीच सब स्टेशन की इनकमिंग ओसीबी धुआं दे गई। इससे बुधवार रात डेढ़ घंटा तक 17 हजार घर अंधेरे में रहे। जेई के निर्देशन में सब स्टेशन के अमले ने रात में ही जुटकर बिजली आपूर्ति बहाल कर ली।
विज्ञापन


बुधवार रात 11 बजे सब स्टेशन की इनकमिंग ओसीबी में अचानक धुआं निकालने लगा। पूरे स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। सब स्टेशन से जुड़े लगभग 17 हजार घरों में अंधेरा छा गया।
जेई अजय कुमार शर्मा ने अमले के साथ लगातार प्रयास के बाद रात आधे बारह बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर ली। बृहस्पतिवार को दिन में भी बार बार की कटौती ने परेशान किया।
विज्ञापन





आज और कल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नहीं मिलेगी बिजली

पिहानी सब स्टेशन के जेई अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 33 केवीए लाइन की मरम्मत के कारण शुक्रवार और शनिवार को नौ से 5 बजे तक शटडाउन रहेगा। इन दोनों दिनों में उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य सुबह नौ बजे से पहले निपटा लें। यह कार्य बिजली आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें