फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंधी-पानी से हुआ नुकसान, बिजली पोल व लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। बुधवार रात तेज आंधी पानी ने क्षेत्र में भारी नुकसान किया। आंधी से कई स्थानों पर बिजली पोल पेड़ पर गिर गए। इससे विद्युत लाइन व पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आपूर्ति पर असर पड़ा। क्षेत्र में 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

पिहानी के बीच 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिर गए। इससे पिहानी उपकेंद्र से जुड़े सभी आठ फीडर बंद हो गए थे। इससे 18 हजार घरों में अंधेरा छाया रहा। बस स्टैंड पर भी कई पोल टूटने और उखड़ने से केबल उतर गई। पूरी रात ब्लैक आउट रहा। पेट्रोलिंग के दौरान जतुली के पास पेड़ गिरने से कई पोल से तार उतर गए थे। जेई अजय शर्मा ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
पिहानी। तेज आंधी पानी ने आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। बागवान एहसान खान, बाबू खां, नंद किशोर, आमिर कुरैशी व सबील खां ने बताया कि आंधी से कई क्विंटल आम टूट कर गिर गए। कच्चे आम सस्ती कीमतों पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें