फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बांसी मजरा मदारा निवासी शिव प्रसाद उर्फ रिंकू (35) पालपुर में स्थित एक आटा चक्की और तेल पेराई के कारखाने पर काम करता था। सोमवार की देर शाम कारखाने से साइकिल से अपने गांव जा रहा था। हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार ने टक्कर मारदी। मेडिकल काॅलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके परिवार में पत्नी सरिता और तीन बच्चे सुजीत, सलोनी और स़ृष्टि हैं। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मेडिकल काॅलेज से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें