फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 29 देवीदयाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन

- संडीला-मल्लावां मार्ग पर हुआ हादसा, अज्ञात चालक पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूद पुर धतीगढा निवासी देवीदयाल (75) शुक्रवार को घर से साइकिल से थाना क्षेत्र के गौरी खालसा बाजार जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे संडीला-मल्लावां मार्ग पर मेढ़ोआ गांव के पास पीछे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की जानकारी पर मौके पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार मे दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की तहरीर मिली है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें