फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाला देने से इनकार पर युवक चाकू मारा

Sun, 22 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
knife - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कछौना। थाना क्षेत्र के समसापुर गांव में शनिवार को महेश का बेटा विजय (16) शाम को एक परचून की दुकान पर कोई सामान लेने गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के ही अनुराग पुत्र किशोर और उसका साथी दानिश आया। अनुराग व दानिश ने विजय से पान मसाला खिलाने को कहा।

विजय ने रुपये नहीं होने की बात कहते हुए पान मसाला खिलाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।

विवाद बढ़ने पर अनुराग और दानिश ने विजय पर चाकू से हमला कर दिया। उसके  सिर व पेट में वार कर दिया।

मारपीट की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी दानिश और अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घायल युवक को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें