फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फंदे पर लटकता मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सेलापुर निवासी सुनीत द्विवेदी (26) पुत्र श्याम बिहारी द्विवेदी का शव घर के अंदर कमरे में गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर वह माधौगंज से बालों में कलर लगवाकर घर आया था। घर पर आकर उसने मां सरला देवी से खाना मांगा और कमरे के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब उसने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि सुनीत खेती बाड़ी का काम करता था। तीन माह पूर्व ही उसके पिता की मौत हो गई थी। उसका एक बड़ा भाई विनीत है। थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने बताया कि अभी तक घटना की सूचना परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें