फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कालोनी में बंद कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी राहुल (18) के पिता रामरतन की मौत हो चुकी है। उसकी मां भी शादी कर चली गईं थीं। वह सदर बाजार में परचून की दुकान पर काम करता था। उसका कमरा दो दिन से बंद था। मंगलवार को आसपास के लोगों ने कमरे की खिड़की से झांका तो उसका शव लटकता दिखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। देहात कोतवाली प्रभारी महेश पांडेय ने बताया कि राहुल अकेला रहता था। वह नशे का आदी था। उसकी मां से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें