फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला ने खुद को हंसिया मारी

Mon, 19 Mar 2018 11:34 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
भर्ती गीता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक महिला ने खुद को हंसिया मारकर घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं परिजन गिरकर घायल होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के इस्सेपुरवा निवासी गीता (32) पत्नी हरिवंश ने सोमवार सुबह घर में खुद को हंसिया मार लिया। देवर आशीष ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के विषय में परिजन कुछ भी बताने से कतराते रहे। महिला भी उनके सामने चुप रही। उसकी सास ने बताया कि वह पानी लेने जा रही थी। रास्ते में हंसिया पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर गिरने से वह घायल हो गई। इस मामले में एसएसआई ब्रजेश सिंह ने बताया कि कोतवाली में घटना के विषय में कोई सूचना नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें