फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Sat, 19 May 2018 11:52 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर महिला का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के कैथापुरवा गांव निवासी राजकुमार खेती करता है। उसके परिवार में पत्नी शबनम उर्फ पम्मी (30) के अलावा दो बच्चे हैं। शनिवार को पत्नी का उससे विवाद हो गया था। उसके बाद राजकुमार घर से चला गया। दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर वापस आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर पम्मी ने जवाब नहीं दिया। जब राजकुमार ने खिड़की से झांककर देखा पम्मी का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष के  लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। ससुरालीजनों पर मारपीट कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ विनोद मिश्र ने बताया मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें