फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव जलाया

Fri, 09 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर जांच करते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला- बेनीगंज मार्ग स्थित लूमामऊ मोड़ पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे महिला का नग्नावस्था में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई।  महिला के शरीर पर केवल जला ब्लाउज और पैरों में बिछिया थी। उसके गले में जली रस्सी थी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी, बाल व नाखून आदि का नमूना लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन

लूमामऊ मोड़ पर सड़क किनारे बबूल की झाड़ियों में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे महिला का अधजला शव मिला। शव से धुआं उठ रहा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने आग बुझाई। जामू गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य नौशाद अली ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी पूर्वी बीसी दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे। महिला के गले में जली रस्सी बंधी थी और शरीर पर केवल जला ब्लॉउज चिपका था। पैरों की खाल पूरी तरह जल गई थी। महिला दोनों पैरों में एक-एक बिछिया पहने थी।   महिला को पेट्रोल और अथवा अन्य कोई  केमिकल डालकर जलाया गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे  पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा और लखनऊ से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने महिला की लाश के पास पड़ा खून, मिट्टी, महिला के बाल, नाखून आदि के नमूने लिए। मौका-ए-वारदात के हालात दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की कहानी बयां कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है, 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें