फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 23 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
'मेरी बीवी से बड़ा भाई संबंध बनाने की कोशिश करता था' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेनीगंज। क ोतवाली क्षेत्र में ससुराल में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी।  सिकंदरपुर निवासी रामनरेश ने पुत्री रेखा (22) की शादी दो वर्ष पूर्व भभूती खेड़ा के मजरा कुर्की निवासी हरिपाल के साथ की थी। रविवार की सुबह 11 बजे हरिपाल ने राम नरेश को फ ोन पर बताया कि रेखा की तबियत गंभीर है। इस पर रामनरेश गांव के कुछ  लोगों क ो साथ लेकर रेखा के ससुराल पहुंचा। रेखा को बेहोशी की हालत में देखकर आनन-फानन में हरदोई के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। रामनरेश पुत्री को शव को लेकर सीधा बेनीगंज कोतवाली पहुंचा। पुलिस क ो तहरीर देकर रेखा के पति हरिपाल, ससुर राजाराम, सास जगरानी व देवर पर मारपीट कर प्रताड़ित करने व फांसी पर लटका कर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें