फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक गिरने से झुलसी महिला की मौत

Tue, 08 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाएं झुलस गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठारी निवासी शीलू (24) पत्नी जवाहर 29 फरवरी को घर में दीपक जलने से झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। उसके सात माह का एक पुत्र छोटू है। मृतका के पिता सूरज बक्श निवासी खमरवा ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

इधर, बेहटा गोकुल के कस्बा निवासी पिंकी (25) पत्नी राम जी सोमवार की सुबह घर में संदिग्ध हालात में झुलस गई। उनके देवर श्याम ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें