दिल्ली से रोडवेज बस से घर आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे बेेहोशी की हालत मे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है । फर्रुखाबाद के याकूतगंज निवासी अवधेश शर्मा (40) पुत्र बाबूराम शर्मा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दिल्ली से रोडवेज बस से वह बुधवार को घर के लिए निकला।
लेकिन रास्ते में उसे जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी होने की वजह से अवधेश फर्रुखाबाद में सफर पूरा होने के बाद भी नहीं उतर सका और हरपालपुर आ गया। जहां बेहोशी हालत में उसे बस से उतारकर लोगों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। उसकी जेब से मिली डायरी के आधार पर परिजनों को मोबाइल से सूचना दी।