फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग रह रही पत्नी को दरांती से काट डाला

Thu, 10 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। एक व्यक्ति ने कई साल से अलग रह रही पत्नी को खेत में दरांती से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की रिपोर्ट पुत्र ने दर्ज कराई है। पुलिस को मौके पर हत्या में प्रयुक्त दरांती मिली। आरोपी फरार है। पिहानी थाने के नयापुरवा गांव की यह वारदात बुधवार सुबह हुई।  
विज्ञापन


नयापुरवा मजरा वाजिदनगर की बतूला (50) बुधवार सुबह घर से घास काटने के लिए निकली। साथ में आठ साल की पोती मंतशा भी थी। खेत पर उसका पति शंभू भी पहुंच गया। मतंशा के मुताबिक दोनों में किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इस पर शंभू ने पहले उसे डंडे से पीटा फिर दरांती से काटकर मार डाला। यह मंजर देख मंतशा चीखते हुए घर की ओर भागी। उससे जानकारी पाकर बतूला का पुत्र इदरीस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बतूला की मौत हो चुकी थी।

लोगों ने भाग रहे शंभू को पकड़ने की कोशिश की, पर वह हाथ नहीं आया। पुत्र इदरीस की सूचना पर आए सीओ जितेंद्र गिरी व कोतवाल परशुराम सिंह ने मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इदरीस की तहरीर पर शंभू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें