फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी भू माफिया टीम से ग्रामीणों ने की धक्कामुक्की, हंगामा

Wed, 10 Jan 2018 11:35 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
लोधी में ग्राम समाज की भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले भर में बुधवार को अतिक्रमित भूमि को कब्जेदारों के चंगुल से छुड़ाने के लिए एंटी भू माफिया टीम बुलडोजरों के साथ निकल पड़ी। टीम ने कहीं स्कूल के चक रोड को साफ करवा दिया तो वहीं चक रोड पर बनाए गए पक्के मकानों तक को ढहा दिया। संडीला में गरजे बुलडोजर के सामने ग्रामीण एकजुट हो गए।  विरोध करते हुए टीम से धक्कामुक्की करने लगे। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 संडीला कोतवाली क्षेत्र के सनई गांव में एसडीएम आशीष कुमार सिंह, राजस्व कर्मियों एवं पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। गांव में पता चला कि राकेश व मुन्ना ने खाद के गड्ढों की जमीन पर पक्के मकान बना रखे हैं। इस पर एसडीएम ने बुल्डोजर से मकान गिराने के लिए राजस्व कर्मियों को आदेश दिया। ये देखकर राकेश की पत्नी रजनी व मुन्ना की पत्नी केतकी ने हंगामा शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान रजनी व केतकी बेहोश हो र्गइं। उसके बाद पुलिस दोनों महिलाओं को सीएचसी लेकर आई। जहां कुछ ही देर में चिकित्सकों ने उन्हें फिट बता दिया। पुलिस रजनी व उसके पति राकेश, केतकी और उसके पति मुन्ना को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि चारों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर मुन्ना व राकेश का कहना है कि गांव में कई लोगों के मकान ग्राम समाज की जमीन पर बने हैं। लेकिन उन्हें नहीं गिराया गया है। 


चकरोड पर मिला अवैध मकान, तोड़ा
सवायजपुर। एसडीएम सर्वेश गुप्ता ने रूपापुर में एक व्यक्ति द्वारा चकरोड पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को तुड़वा कर अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम ने बताया कि पांडेयपुर थाना पाली निवासी जगदीश कटियार पुत्र देवेंद्र कटियार ने रूपापुर में चकरोड पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को तुड़वा दिया। एसडीएम ने पूरे अतिक्रमण को गुरुवार तक न हटवाने पर कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा हरपालपुर के ज्यूरी चंद्रमपुर ग्राम में श्रावस्ती मॉडल के तहत चकरोड से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान  सीओ ममता कुरील, तहसीलदार मूसाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी के भाई ने भी कर रखा था कब्जा
बघौली। टीम ने लोधी के मजरा बनियान खेड़ा में एक दर्जन मकानों को अवैध बना पाया तो उसको खाली करने को कहा। इसके साथ ही ग्राम निवासी रतन पुत्र भीमा, मुंशी पुत्र सुरेंद ने चारागाह की भूमि पर फसल बो रखी थी। इसे जोत दिया गया। इसके अलावा ग्राम सभा के मजरा लोधी चौराहे के पास पूर्व एमएलसी राम कुमार कुरील के भाई कुंदन लाल ने तालाब की 15 बीघा जमीन पर और जंगल में दो बीघा जमीन पर कब्जा कर उस पर फसल बो रखी थी। टीम ने फसल को जोत दिया।  आशीष  सिंह ने ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रखा था। उसे भी जोत दिया गया। टीम में कानून गो राम खेलवान, लेखपाल फीरम लाल, प्रमोद कुमार के अलावा थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। 



20 बीघा चरागाह को खाली कराया
हरियावंा। थाना क्षेत्र के दो गांवों को चिह्नित कर बुधवार को एंटी भू माफिया टीम ने अभियान चलाया गया। एक टीम ओदरा गांव भेजी गई, दूसरी टीम में मरई ग्राम सभा भेजी गई। जिसमें 20 बीघा चारागाह व दो चकरोड को खाली कराया गया। जिसमें मरई में 20 बीघा चरागाह पर गेहूं की फसल को जोता गया। मजरा बोझवा में 10 बीघा पर गांव के लोगों ने गेहूं की फसल बोई थी। टीम में कानूनगो दीनदयाल, लेखपाल राजीव शुक्ला, लेखपाल ऐश्वर्य मिश्रा, ओम प्रकाश, पुलिस टीम में रमेश वर्मा, कमरूदीन मौजूद रहे।

एक हेक्टेयर गन्ने की फसल जुतवाई
शाहाबाद। श्रावस्ती मॉडल के तहत कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर कब्जा मुक्ति अभियान चलाया गया। तहसीलदार दिग्विजय सिंह कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने राजस्व कर्मियों के साथ आगमपुर गांव में चारागाह की एक हेक्टेयर भूमि पर गन्ना, गेहूं की फसल को जुतवा कर अवैध कब्जा खत्म कराया। निर्मित उच्च प्राथमिक स्कूल जाने वाले चकरोड को भी खाली कराया गया। ग्राम नरहाई में नायब तहसीलदार परमेश कुमार, दरोगा स्वतंत्र कुमार, कंचन सिरोही आदि ने भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण किया। 
विज्ञापन


सरकारी घूरा की जमीन हुई मुक्त
पाली। राजस्व विभाग की टीम ने पाली पुलिस के साथ ग्राम ज्युरा थाना पाली में सरकारी घूरा की जमीन अतिक्रमणकर्ता के कब्जे के मुक्त करवाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें