फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड पर मिला ग्रामीण का शव

Tue, 17 Apr 2018 11:59 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ससुराल में रह रहे अधेड़ का शव सोमवार रात गांव के निकट चकरोड पर पड़ा मिला। पत्नी ने पति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। उसने डर के कारण शव चकरोड पर फेंक दिया था। वहीं मृतक के पिता ने बहू पर अवैध संबंध के कारण बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम ताहिरपुर निवासी नरेश उर्फ पप्पू (47) पुत्र खग्गू तीन साल पहले कोतवाली के ग्राम तेरिया भवानीपुर निवासी किरन के साथ शादी कर उसके साथ गांव में ही रहने लगा। सोमवार रात पप्पू का शव गांव के बाहर चकरोेड पर पड़ा मिला। मंगलवार सुबह उधर से गुजरे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी किरन, पप्पू के पिता और पुलिस को दी। पप्पू के पिता खग्गू परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बहू और तेरिया भवानीपुर निवासी एक युवक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि बहू का गांव के ही एक युवक से ही प्रेम प्रसंग है। जिसमें पप्पू बाधक बन रहा था। इसके चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी किरन से भी पूछताछ की। उसने बताया कि पति पप्पू ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसने डर के कारण परिवार के दो-तीन लोगों के साथ मिलकर शव को चकरोड पर फेंक दिया। एसओ आरपी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें