फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नौ बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी की बाइकें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। संडीला पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर बंद पडे़ ईंट भट्ठे पर छापामार कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी नौ बाइकें व असलहा बरामद किए। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात संडीला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अतरौली रोड पर आठामऊ मोड़ के पास बंद पड़े भट्ठे पर तीन युवक चोरी की बाइकों के साथ हैं। पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। बताया कि घटना स्थल से चोरी की नौ बाइकें बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान उनकी पहचान सलमान पुत्र बाबू खां निवासी बुद्धा खेड़ा और सुफियान पुत्र हनीफ के तौर पर हुई। एसपी ने बताया कि उनके कब्जे से नौ बाइकें  मिली हैं, जो लखनऊ, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर और उन्नाव से चोरी की गई थी। उनके पास से एक तमंचा ,12 कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। बाइक चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें