फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली के छिलके फेंकने पर एसएम और यात्री भिड़े

Wed, 22 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मूंगफली के छिलके डालने के विवाद में स्टेशन मास्टर और यात्री के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से जीआरपी थाने में शिकायतीपत्र दिया गया। पुलिस ने यात्री को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पचदेउरा के गांव चांदपुर निवासी उपदेश पुत्र रामचंद्र बुधवार को बघौली अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए आंझी स्टेशन पर आया था। उसके साथ में उसकी भाभी सोनी और एक वर्ष का भतीजा था। पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में उसने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठकर मूंगफली खा रही थी और वह स्टेशन से बाहर पान की दुकान पर गया था।
विज्ञापन


इसी बीच स्टेशन मास्टर शहजाद मुस्तफा आए और उसकी भाभी को डांटते हुए उसके भतीजे को थप्पड़ मार दिया। जब वह प्लेट फार्म पर आया तो उसने स्टेशन मास्टर से पूछा कि क्यों मारा। इसी बात पर स्टेशन मास्टर उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना जीआरपी थाने को फोन पर दी गई। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना उन्हें मिली  थी। वह मौके पर गए भी थे। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। मारपीट में उपदेश के चेहरे पर हल्की खरोंच आई है। उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। स्टेशन मास्टर की तरफ से भी मारपीट करने और गाली गलौज करने की तहरीर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दी गई है। उन्हाेंने शिकायतीपत्र में कहा कि उन्होंने महिला को मूंगफली के छिलके आफिस के बाहर प्लेट फार्म पर डालने को मना किया था। इसी बात को लेकर यह लोग उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें