फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों से वसूली करने वाले तीन फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कोटेदार से वसूली करने पर धरे गए फर्जी पत्रकार । - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली पुलिस ने कोटेदारों से वसूली करते तीन फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक दो बेनीगंज और एक हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बेनीगंज निवासी आशुतोष कुमार, ममरेजपुर निवासी लाल सिंह और देहात कोतवाली क्षेत्र औरेनी गांव निवासी शरद कुमार फर्जी पत्रकार व फर्जी अधिकारी बनकर कोटेदारों से जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे। ये लोग किराये पर लजरी कार लेकर बिलहरी गांव के कोटेदार उदय प्रताप वाजपेयी के पास पहुंचे। खुद को विजिलेंस पत्रकार बताकर कोटे की जांच करने के नाम कोटेदार से चार हजार रुपये वसूल लिए।

इसी तरह गांव हुंसेपुर के कोटेदार मुन्नूलाल,  गांव कोडरा सरैया के कोटेदार प्रिंस कुमार से भी रुपयों की वसूली की। इसके बाद गांव असगरपुर की कोटेदार मुन्नी देवी को फोन पर जांच और कार्रवाई की धमकी देकर रुपये मांगे। कोटेदार के देवर प्रमोद ने नगर की हरियाली बाजार के पास पैसे की बात कही। इसी बीच प्रमोद ने एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता को फोन पर सूचना दे दी।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल ने तीनों को दबोच लिया। पूर्ति निरीक्षक को कौशलेंद्र की तहरीर पर तीनों फर्जी पत्रकारों के खिलाफ धोखाधड़ी और भय दिखाकर रुपये वसूलने के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल ने विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें