फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बालक का बच्चा गोली लगने से घायल

Wed, 13 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुप्ता कालोनी में छत पर अपनी मां के साथ सो रहा पांच साल का बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने बताया कि घटना प्रकाश में आई है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गुप्ता कालोनी निवासी आलोक गुप्ता अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। उसका पुत्र अनिकेत (5) अपनी मां अंबेश्वरी के पास लेटा था। मंगलवार की सुबह अचानक उसके पैर में गोली लग गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आकस्मिक कक्ष के डा. शेर सिंह ने उसका इलाज किया। उन्होंने बताया कि बच्चे के पैर में गोली लगकर दूसरी ओर से निकल गई। उसके पैर में गोली के लगने व निकलने के निशान है। एक्सरे के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने बताया कि वह लोग लिफाफे बना रहे थे। बच्चा मां के पास था। अचानक फट की आवाज हुई और उसके पैर से खून निकालने लगा। जिस पर उसे जिला अस्पताल लेकर आएं। इस संबंध में कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया है। चिकित्सीय रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें