थाना क्षेत्र पचदेवरा के लखनोर निवासी बृजेश कुमार उर्फ छैलू(40) पुत्र प्रेमसागर का शव वराकांत गांव के पास लगभग 15 फीट बोरिंग के गड्ढे में पड़ा मिला। बृजेश रविवार सुबह शाहजहांपुर के कुर्रिया गांव के लिए गया था। थाना क्षेत्र पचदेवरा के लखनोर निवासी बृजेश उर्फ छैलू पुत्र रामसागर गांव में ही खेती बाड़ी करते थे। रविवार को शाहजहांपुर के कुर्रिया गांव की बाजार में होली के लिए कपडे़ व और घरेलू समान लेने गया था।
देर शाम तक बृजेश जब घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने गड्ढे के पास पहुंचे। बृजेश का शव बोरिंग के लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में ठूसा हुआ पड़ा था। सिर के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान थे।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गड्ढे में गिरने से बोरिंग में लगे लोहे के पंखे से सिर पर लगे होंगे उससे मौत की आशंका है। सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दिवारी ने बताया कि उसका भाई बृजेश गांव में खेतबाड़ी करता था ।