फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 04 Jul 2018 10:49 PM IST
hardoi
विज्ञापन
अनुज कश्यप फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहन के घर से पिता से मिलने आए किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन

मूलत: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरसेड़ा निवासी प्रेमपाल की ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में है। उन्होंने मिश्राना में घर बनवा लिया था। प्रेमपाल का इकलौता पुत्र अनुज कश्यप (15) छोटी बहन पिंकी के साथ विवाहित बहन रीतू पत्नी नन्हें संग लखीमपुर के ग्राम बरबर में रहता था। वह टिक्की और बताशे का ठेला लगाता था। मंगलवार सुबह वह बरबर से पिहानी आया था। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसने बीमार पिता प्रेमपाल को दवा दी और उसके बाद कमरे में चला गया। घर पहुंची उसकी नानी रामकली ने देखा कि अंकित ने मां की साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है। तीन दिन पहले प्रेमपाल और उसकी पत्नी सरला के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सरला घर से कहीं चली गई थी। इसी सूचना पर अनुज घर आया था। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि  किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें