फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का भतीजा रिवाल्वर समेत पकड़ा गया

Thu, 12 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
गन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मल्लावां। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर स्थित परहत नगर रेलवे क्रासिंग पर गुुरुवार को रात साढ़े आठ बजे चेकिंग के दौरान सपा नेता के भतीजे को देशी रिवाल्वर के साथ दबोचा गया।
विज्ञापन

एसएसआई गोपाल नरायन सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राहुल पाल पुत्र कमल किशोर निवासी गांव सेमरा चौराहा थाना सुरसा बताया है।

आरोपी राहुल सपा नेता सुभाष पाल का भतीजा है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। मालूम हो कि सुभाष पाल को सपा ने पहले मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था लेकिन बाद में उनकी जगह अनीस मंसूरी को उतार दिया है। सुभाष अभी अखिलेश गुट से टिकट की लाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें