फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो पुलिस ने ही भगा दिए बड़े जुआरी

Thu, 02 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी को घेरे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी चुंगी लाल कोठी में क्राइम ब्रांच की छापेमारी से पहले ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। सूत्रों की मानें तो कुछ बड़े जुआरियों को पुलिस ने भगा दिया। यही वजह से मौके पर सिर्फ 21 ही मिले। पैसे की बरामदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


पिहानी चुंगी मोहल्ला के लालकोठी में पुलिस ने मंगलवार शाम जुए का फड़ पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 21 जुआरी दबोचने के साथ 118410 रुपये सहित कार, बाइकें और साइकिलों की बरामदगी का दावा किया। सूत्रों के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई क्राइम ब्रांच की अगुवाई में होनी थी। लेकिन कोतवाली देहात और कोतवाली शहर के कुछ सिपाही पहले ही पहुंच गए। जब तक क्राइम ब्रांच पहुंचती जुए के फड़ से बड़े जुआरी जा चुके थे।

इसमें लखनऊ, शाहजहांपुर, कन्नौज जिलों के अलावा जिले के संडीला, बालामऊ, बिलग्राम, शाहाबाद, पिहानी सहित कई कसबों और शहर के बड़े रसूखदार लोग भी शामिल थे। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि किसी भी जुआरी को 500 रुपये से कम लगाने की अनुमति नहीं थी। इससे जुए के फड़ की रकम का अंदाजा अपने आप लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


संचालक को दबोने में भी खेल
पुलिस ने जिस राजू गुप्ता को कथित संचालक बताकर दबोचा है वह शहर का ही रहने वाला है। सवाल ये उठता है कि उसने आखिर राजू ने किराए पर घर क्यों लिया। अगर वह किराए पर घर लेकर जुआ की फड़ लगा रहा था और मकान में रोज 40-50 लोग आते थे तो मकान मालिक ने पुलिस ने शिकायत क्यों नहीं की। इसके अलावा क्या मकान राजू गुप्ता को किराए पर देने की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी थी।
 
जुआरियों को जेल भेजा गया
लालकोठी में जुआ खेलते दबोच गए सभी 21 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से भरी वैन कोर्ट परिसर पहुंचते ही पैरोकारों और आरोपियों के परिजनों की भीड़ लग गई। आरेापियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें