फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के पैसे न देने पर युवक को चाकू मारा

Tue, 28 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर के कई मोहल्लों में गुलजार स्मैक का बाजार जानलेवा साबित होने लगा है। शाम होते ही स्मैकिये आतंक मचाने लगते हैं। मोहल्ला आलूथोक में सोमवार रात तीन स्मैकियों ने नशे के लिए पैसे न देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला वैटगंज निवासी लूलू बाजपेई (25) सोमवार देर रात बाजार से लौट रहा था। मोहल्ला आलूथोक के पास हिमांचल, सर्वेश, दीपक स्मैक पी रहे थे। तीनों ने लूलू को आवाज देकर पास बुलाया और उससे स्मैक पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटने लगे और एक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से लूलू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े इस पर स्मैकिये भाग गए। लोगों ने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल लूलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता चंद्रप्रकाश ने बताया कि रात में मोहल्ले में स्मैकियों का जमावड़ा लगता है। स्मैकिये नशा करने के बाद आने जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं। महिलाओं और युवतियों का तो शाम होने के बाद घर से निकलना दूभर हो जाता है। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 शहर में स्मैक का अवैध कारोबार पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। पुलिस स्मैक बेचने वालों से हफ्ता वसूली भी करती है। रामदत्त चौराहे के पास एक व्यक्ति स्मैक बेचता है। उसकी सुरक्षा के लिए आसपास सिपाही भी मौजूद रहते हैं। इसी तरह मछली मंडी से महराज सिंह पार्क के आसपास स्मैक की चलती फिरती दुकान घूमती है। एक व्यक्ति जेब में स्मैक की पुड़िया रखकर बेचता है। मोमीनाबाद चौराहे प भी पुलिस की निगरानी में स्मैक बिकती है। ऐसे ही शाम को रेलवेगंज में ओवरब्रिज के नीचे भी स्मैक की मंडी सजती है। महराज सिंह पार्क व उसके आसपास और ओवरब्रिज के नीचे तो खुलेआम स्मैक पी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें