फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से लोगों को सिम बेचता था

Fri, 21 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में सुशील कुमार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बघौली।  थाना क्षेत्र के गडौरा निवासी युवक के खिलाफ पुलिस ने लखनऊ एटीएस के एसई की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। वह एक साल पहले ही दिल्ली से गांव आया था और कस्बा में मोबाइल व सिम बेचने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ गलत आईडी लोगों को सिम जारी करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के गडौरा गांव निवासी उमेश पाल पिछले कई साल से दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में विजयनगर थाना के रोहिणी में भी मकान बना लिया। बेटा सुशील भी उनके साथ में रहता था। करीब एक साल पहले वह गांव आया था। इसके बाद उसने कस्बा में ही दुकान मोबाइल व सिम बेचने की दुकान खोल ली थी।

वह मोबाइल की रिपेयरिंग के अलावा आइडिया, जियो, रिलायंस समेत कई कंपनियों के सिम बेचने व अन्य दुकानदारों को भी डिस्ट्रीब्यूट करता था। इसके साथ ही वह आईडी व फोटो की अदला बदली कर सिम भी बेचता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब उसने करीब 40 सिम गलत आईडी लगाकर जारी किए हैं। इस बात की भनक एटीएस को लगी थी।
विज्ञापन


जिसके चलते बुधवार को लखनऊ से आई एटीएसटीम ने सुशील को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के करीब एक हजार सिम, तीन लैपटॉप, 21 मोबाइल, 13 मॉडम और एक कंप्यूटर बरामद किया। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि एटीएस के एसआई केएम राय की तहरीर पर धोखाधड़ी आदि की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें