फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में घर के बाहर बैठे युवक को गोली मारी

Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
शाहाबाद। पुरानी रजिंश में हमलावरों ने घर के बाहर बैठे युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। अपने को घिरता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेवा मुरादपुर निवासी मिथिलेश (40)टेंपो चलाता है। कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के उलनापुर निवासी युवक से उसका सवारियां बिठाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नौबत मारपीट की आ गई थी।

आस-पास के लोगों ने समझा बुझाकर दोनों को शांत कर दिया था। इस दौरान युवक ने मिथिलेश को जानमाल की धमकी भी दी थी। सोमवार देर शाम मिथिलेश घर के बाहर चार पाई पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी युवक करीब छह से आठ साथियों के साथ लाठी-डंडे व असलहों से लैस होकर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा ।
विज्ञापन


मिथिलेश ने विरोध किया तो हमलावरों ने गोली चला दी। गोली मिथिलेश के सिर में जा लगी। गोली लगते ही मिथिलेश खून से लथपथ होकर गिर गया। ग्रामीणों से घिरता देख हमलावर भाग निकले। 

क ोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट अभी तक नहीं लिखी है। पड़ताल की जा रही है।  हमलावरों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें