अल्मोड़ा मालरोड पर बंद पड़ी नाली में जमा गंदा पानी
- फोटो : amar ujala
सांडी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैयदवाडा निवासी समशाद का बेटा समद (7) शनिवार क ो करीब चार बजे हो रही तेज बारिश में मोहल्ला के साथियों के साथ नहाने निकला था। वह साथियों के साथ घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी से निकले नाले में नहाते समय डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग व परिजन पहुंचे। तब तक वह डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी देर रात तक उसका सुराग नहीं लगा। सूचना पर एसओ भानु प्रताप व एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।