फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से सात लाख की टप्पेबाजी

Fri, 31 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सर्राफा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  शहर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी अफसर बनकर सराफा की दुकान पर पहुंचे टप्पेबाजों ने सर्राफ से लाइसेंस दिखाने को कहा। लाइसेंस नहीं होने से सर्राफ डर गया। इस पर टप्पेबाज एक बैग में सोने चांदी के गहने और 30 हजार रुपये लेकर कोतवाली आने की बात कहकर गायब हो गए। कोतवाली पहुंचने पर सराफ को टप्पेबाजी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के औरेनी गांव निवासी रामसिंह सराफा व्यापारी हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में रद्देपुरवा रोड पर किराए पर दुकान ले रखी है। दुकान पर राम सिंह और उनका बेटा धर्मेंद्र बैठते हैं। शुक्रवार सुबह राम सिंह व धर्मंद्र दुकान पर आए थे।

राम सिंह के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे दो युवक दुकान पर आए। अपने को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए लाइसेंस दिखाने को कहा। राम सिंह का कहना है कि उनके पास सराफा कारोबार का लाइसेंस नहीं है। इसके चलते वह डर गए।
विज्ञापन


उन्होंने टप्पेबाजों से जब लाइसेंस नहीं होने की बात कही तो उन्होंने गहने और रुपये एक बैग में भरकर कोतवाली चलने को कहा। टप्पेबाजों को असली अधिकारी समझते हुए कहे मुताबिक गहने और रुपये बैग में भरकर उन्हें दे दिया।

इसके बाद दोनों टप्पेबाज एक बाइक पर बैठकर कोतवाली आने की बात कहते हुए हरदोई की तरफ चले गए। करीब 10 मिनट बाद राम सिंह बेटे धर्मेंद्र के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्हें दोनों टप्पेबाज नहीं दिखे।

इस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को इनकम टैक्स अधिकारियों के दुकान पर पहुंचने और लाइसेंस नहीं होने पर जेवर व रुपये ले जाने की जानकारी दी। कोतवाल ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि युवकों ने फर्जी अफसर बनकर सर्राफ को टप्पेबाजी का शिकार बनाया है।

राम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में 7 किलो चांदी के गहने, 15 ग्राम सोने के गहने और 30 हजार रुपये समेत करीब 7,00000 की टप्पेबाजी होना बताया है। कोतवाल कमलेश नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें