पुलिस लाइन में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। जिले में कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ शुक्रवार रात अभियान चलाया गया। अभियान में शराब की भट्टी-उपकरण सहित 510 लीटर शराब बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने 53 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जिले में कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ गुरुवार रात को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब बनाने वालों और बेचने वालों की धर पकड़ गई। एसपी राजीव मल्होत्रा ने दावा किया कि शुक्रवार रात सभी कोतवाली व थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाते व बेचते हुए 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 510 लीटर कच्ची शराब बरामद क ी गई। जिसमें 6 शराब की भट्ठी भी बरामद की गई। एसपी ने बताया कि इसके साथ ही चार वारंटी, दो वांछित और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।