जिला चिकित्सालय में भर्ती बलवीर।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अचरामऊ निवासी बलवीर (30) पुत्र पुतान रविवार शाम बाइक से बिलग्राम के राजघाट गंगा स्न्नान करने गये थे। उनके साथ बेटा अमन (12) भी गया था। सोमवार सुबह चार बजे माधौगंज बघौली रोड से घर लौट रहा था। रास्त में बदमाशों ने डंडा मारकर उसे बाइक से गिरा दिया। बदमाशों ने असलहों की नोंक पर उससे 17 सौ रुपये व बाइक लूट ली। बदमाश जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों को लूट की वारदात बताई। पीड़ित ने बघौली थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया के मामला संज्ञान में आया है । पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।