फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमतारा मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना मदनापुर अंतर्गत ग्राम पिलरई बरुआ निवासी अमित सिंह उर्फ टिंकू (25) पुत्र जगपाल सिंह की रिश्तेदारी पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकराछा में मान सिंह कुशवाहा के यहां है। शुक्रवार को मान सिंह कुशवाहा की पुत्री मंजू की शादी थी। शादी में शामिल होने अमित भी गया था। रात में अमित पाली थाना क्षेत्र के कठेरिया निवासी भूरे (25) के साथ बाइक से कुछ रिश्तेदारों को लेने अनंगपुर गया। शाहजहांपुर के बिलगरा मदनापुर से आए रिश्तेदार संतोष (22) को लेकर अमित  और भूरे बाइक से वापस चकराछा जा रहे थे। आमतारा मोड़ पर पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गिर पड़े। हेलमेट न लगाए होने के कारण अमित के गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी घायल भूरे और संतोष ने परिजनों को दी। परिजनों ने संतोष और भूरे का उपचार आमतारा में ही चिकित्सक के यहां कराया। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने बताया कि चालक पिकअप सहित भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें