घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान का शव गांव के बाहर कटहल के पेड़ पर लटकता मिला।
मोहल्ला भगवंत नगर निवासी रामभजन (70) रविवार सुबह घर से निकला था। मृतक के बेटे सर्वेश ने बताया कि उसका छोटा भाई गुड्डू कैंसर पीड़ित था। भाई के इलाज के लिए पिता ने शहाबुद्दीनपुर निवासी शिक्षक से चार लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। काफी इलाज के बाद भी भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता शिक्षक से लिए उधारी के रुपयों में से 3 लाख 33 हजार ब्याज समेत वापस कर चुका था। शेष रुपयों के लिए शिक्षक दबाव बना रहा था। इसके कारण पिता मानसिक रूप से परेशान रहता था और फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक खेती किसानी करता था। परिवार में तीन बेटे, सर्वेश, कमलेश, मनीष हैं ।