फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या

Sun, 14 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव के खेत में शुक्रवार को युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के प्रतापनगर रोड पर हुसेनपुर गांव के बाहर खेत में शुक्रवार को करीब 24 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। डीएम की अनुमति लेकर शुक्रवार देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। युवती के चेहरे पर नाखूनों के खरोच के निशान मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने भी जान बचाने के लिए जद्दोजहद की होगी। इससे मृतका के नाखूनों के नमूने रख लिए गए हैं।

दुष्कर्म की आशंका के  मद्देनजर स्लाइड बनाकर जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डा. राधाकृष्ण स्वामी ने बताया कि युवती की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें