फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Nov 2017 11:48 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
रामसेवक फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तालेपुरवा में किसान की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जेठ और उसके बेटों के खिलाफ बुधवार को हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन

 तालेपुरवा निवासी राम सेवक (55) पुत्र रामलाल का मंगलवार क ो पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई सुंदरलाल से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सुंदरलाल ने बेटों सुनील, अनिल के साथ रामसेवक को लात घूसों से पीटकर लोहे की पटिया मार दी थी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं थी। बेटी रामदेवी गांव के कुछ लोगों के साथ उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले र्गइ। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वह बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गई थी। मृतक की पत्नी शांती देवी ने जेठ व उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले को टरकाने का प्रयास करती रही। बुधवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शांति ने बताया कि पैतृक संपत्ति के तौर पर पति व जेठ के हिस्से करीब 150 बीघा जमीन है। पति एक साल से जमीन के बंटवारे के लिए कह रहा था। उसका एक बेटा है जबकि जेठ के तीन बेटे हैं। जेठ पूरी जमीन के चार हिस्से करने को कह रहा था। जबकि उसके हिस्से में आधी जमीन ही है। जेठ व उसके बेटों ने हाथपाई कर जान से मारने की धमकी दी थी। रामसेवक ने थाने पहुंचकर पुलिस से बंटवारा कराने की गुहार भी लगाई थी। इसके बाद भी पुलिस हीलाहवाली करती रही। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि सुंदरलाल, सुनील व अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तैनाती के बाद रामसेवक ने क ोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। 

बिसरा सुरक्षित
हरदोई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामसेवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने बिसरा व हार्ट सुरक्षित किया है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि सुरक्षित किए गए अवशेष जांच के लिए लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें