फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का शव गांव के तालाब में मिला

Tue, 17 Jul 2018 11:49 PM IST
hardoi
विज्ञापन
अखिलेश्वर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सेलापुर में रविवार से लापता छात्र का शव मंगलवार सुबह गांव में ही स्थित तालाब में मिला।   

विज्ञापन

ग्राम सेलापुर निवासी अखिलेश्वर कनौजिया (20) पुत्र अनिल कुमार कनौजिया खेमीपुर स्थित कालेज में बीटीसी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार रात वह अन्य परिजनों के साथ घर की छत पर सोया था। रविवार सुबह वह छत से कूदकर कहीं चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह गांव के तौफीक हसन ने अखिलेश्वर का शव तालाब में देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। सीओ बिलग्राम प्रताप सिंह चौहान और थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता अनिल किसान हैं। उसका बड़ा भाई दिनेश्वर दिल्ली में मजदूरी करता है। बेटे का शव देखकर मां सरिता देवी बेहोश हो गईं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें