फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत

विज्ञापन
नन्हे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार देर रात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन

सवायजपुर निवासी अवधेश उर्फ कल्लू ने बताया कि उसके भाई सुरेंद्र उर्फ नन्हे (40) पुत्र कप्तान का शादी के बाद पत्नी से अलगाव हो गया था। वह मजदूरी करता था। सोमवार को वह काम पर गया था। रात में घर वापस नहीं आया तो मंगलवार सुबह उसकी तलाश की गई। दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना पर वह लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सुरेंद्र की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में मातम छाया है। चौकी प्रभारी सवायजपुर सुखपाल सिंह ने बताया कि वृंदावन चौराहे के पास ढाबा है। युवक वहीं से आ रहा तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें