फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरिया के घायल होने पर तोड़फोड़, आगजनी

Thu, 04 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद-पाली मार्ग पर लोडर की टक्कर से कांवरिया के घायल होने पर गुरुवार को फिर बवाल हो गया। आक्रोशित कांवरियों ने सड़क जाम कर दी और लोडर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और घायल को अस्पताल भिजवाकर प्रदर्शनकारी को समझाकर हालात काबू में किए। एसपी, एएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के कांवरियों का जत्था फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से लौट रहा था। इस जत्थे में शाहजहांपुर शहर के अंटा चौराहा निवासी गौरव (25) पुत्र नरेश चंद्र भी शामिल था। गुरुवार सुबह ये कांवरिये पाली-शाहाबाद मार्ग से जा रहे थे। मुरीदापुर के  पास पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने गौरव को टक्कर मार दी। इससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद लोडर चालक भाग निकला। साथी के घायल होने से आक्रोशित कांवरियों ने लोडर में तोड़फोड़ कर लगा दी। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। उसने घायल कांवरिया को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाकर आग पर काबू किया। इसी बीच कांवरियों ने सड़क जामकर हंगामा शुुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी उमेश कुमार सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय, सीओ शाहाबाद और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कांवरियों को समझाबुझा कर शांत किया। घायल कांवरिया को शाहाबाद सीएचसी से शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। वहां से उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें