हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में रविवार को परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में घुसे युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशेारी के साथ मारपीट की और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के पहुंचने पर किशोरी ने आप बीती बताई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र की पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि रविवार को घर के सदस्य काम से बाहर गए थे। दोपहर में वह भी बाजार खरीदारी करने गई थी। घर पर 14 वर्षीय बेटी अकेली थी।
इसी दौरान थाना क्षेत्र के बुधियारी निवासी अल्फकार (25) घर में घुस गया। बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा और इस संबंध में किसी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ जटा शंकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।