फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे की कोठरी में संदिग्ध हालात में जिंदा जली विवाहिता

Thu, 12 Oct 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाली। ससुराल में विवाहिता भूसे की कोठरी में संदिग्ध हालात में जिंदा जल गई। बुधवार देर रात हुई घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष व पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पिटाई के बाद बेटी की जिंदा जलाकर हत्या का आरोप लगाया है।

लोनार थाना क्षेत्र के गदायीपुर निवासी रामशरण ने बेटी कांती उर्फ शिखा (24) की शादी करीब पांच साल पहले धर्मवीर निवासी कमालपुर थाना पचदेवरा के साथ हुई थी। उसक ा एक तीन वर्षीय बेटा है। बुधवार रात ससुराल में संदिग्ध हालात में जिंदा जल कर शिखा की मौत हो गई। रामशरण ने बताया कि देर रात उसे अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया था और घटना के बारे में जानकारी मिली थी। वह परिजनों व गांव के लोगों के साथ रात करीब दो बजे कमालपुर पहुंचा था।
विज्ञापन


उसके पहुंचने पर सुसरालीजन घर फरार हो चुके थे। जबकि घर के अंदर भूसे क ी कोठरी में बेटी की बुरी तरह जली हुई लाश मिली थी। बताया कि पड़ोसियों से जानकारी ली थी। जानकारी हुई थी कि धर्मवीर के साथ शाम को झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शिखा को लात घूसों व लाठी डंडो से जमकर पीटा था। पड़ोसियों ने बेटी के चीखने की आवाजें भी सुनी थी।

पड़ोसियों ने यह भी बताया था कि रात करीब 11 बजे धर्मवीर के घर से आग की लपटें उठती देखी थी। वह लोग पहुंचे तो भूसे क ी कोठरी में शिखा को आग की लपटों से घिरा देखा था। जब तक उसे आग की चपेट से अलग किया गया उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत के कुछ देर बात ही धर्मवीर लापता हो गया था। मृतका के पिता की सूचना पर एसओ महेशपाल सिंह पहुंचे।
विज्ञापन


गुरुवार को पूछताछ के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कराए। मृतका के पिता ने धर्मवीर पर बेटी को विवाद के चलते पीटने और केरोसीन छिड़कर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में अभी तहरीर  नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें