हरदोई। पिहानी के पूर्व प्रमुख जेपी गुप्ता शराब के कारोबार से 16 साल से जुडे़ हैं। इस दौरान उसने गैर प्रांत की शराब की तस्करी कर हरदोई व आस-पास के जिलोें में कारोबार फै लाया था। 16 जून को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। अब जेपी जेल से ही गैर प्रांत की शराब की तस्करी के कारोबार को रफ्तार दे रहा है। एक सप्ताह में पुलिस ने अलग-अलग गांवों में गैर प्रांत की शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए कारोबारी जेपी के करीबी थे।
पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता का नाम 1982 से ही पुलिस के क्राइम रजिस्टर पर दर्ज हो गया था। पिहानी कोतवाली, शहर कोतवाली और मझिला थाना में आबकारी अधिनियम, साजिश आदि के कई मामले दर्ज हैं। गैर प्रांत की शराब तस्करी क ा पहला मामला पिहानी कोतवाली में ही करीब 16 साल पहले उनके खिलाफ दर्ज किया गया था। सत्ता पक्ष व खाकी से सांठ गांठ के चलते मामला दर्ज करने के बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
परिणाम स्वरूप गैर प्रांत की शराब की तस्करी के लिए केवल हरदोई ही नहीं बल्कि लखीमपुर, सीतापुर व शाहजहांपुर तक कारोबार फै ला दिया। 28 सितंबर 2016 में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने उनके घर पर छापामार कर गैर प्रांत की शराब, नकली होलोग्राम व नकली ढक्कन बरामद किए थे। पुलिस ने उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेपी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की थी। पर पुलिस जेपी की गिरफ्तारी से बचती रही थी। मार्च में सूबे मेें सत्ता परिवर्तन हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने शिकं जा कसते हुए ताबड़तोड़ छापामारी कर जेपी उनके बेटे व चालक क ो गिरफ्तार कर बड़ी तादाद में शराब बदामद कर 16 जून को उसे जेल भेज दिया था।
इसके बाद भी गैर प्रांत की शराब तस्करी का कारोबार बदस्तूर जारी है। पुलिस ने 17 जून को हरियावां थाना क्षेत्र के सुमई गांव के जंगलों में छापामार कर ट्यूबवेल से गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई शराब व दूसरी कंपनी के रैपर बरामद किए थे। पुलिस ने सुमई निवासी रामकृपाल, मायाराम व मनीष को दबोचा था। जबकि देशी शराब के ठेकेदार पवन सिंह पुत्र रतीभान समेत तीन लोग भाग निकले थे। गिरफ्तार किए गए लोगों ने पूछताछ में जेपी की तरफ से भिजवाई गई शराब व रैपर बताए थे। दूसरे मामले में पिहानी क ोतवाली क्षेत्र के निपनिया गांव का है। जहां पर शुक्रवार क ो पुलिस ने एक मकान में छापामार कर 30 पेटी गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद की।
गिरफ्तार किए गए गांव निवासी राम स्वरूप, उसके बेटों शिवशरण व संदीप ने पूछताछ में काफी समय से अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने की बात कही। उन्होंने गैर प्रांत की शराब उपलब्ध कराने में जेपी का नाम बताया। इससे स्पष्ट है कि जेल में होने के बाद भी जेपी के गुर्गे कारोबार को संचालित कर रहे हैं।
जेपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी। जिसमें कारोबार से जुडे़ लोगों के संबंध में अहम जानकारियां हासिल हुई थीं। इसी के आधार पर कारोबार से जुडे़ लोगों पर एक-एक कर कार्रवाई की जा रही है।
-विपिन कुमार मिश्र, एसपी हरदोई