फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपालपुर में किशोरी से गैंगरेप

Fri, 04 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
rape - फोटो : BBC
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात पड़ोसी युवक ने किशोरी का मुंह दबाया और तमंचा दिखाकर घर से उठा ले गया। अपने घर ले जाकर तीन अन्य साथियों के साथ किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के जाने के बाद किशोरी घर पहुंची। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (17) गुरुवार रात अपने घर के कमरे में परिजनों के साथ सो रही थी। देर रात किशोरी पेशाब करने के लिए आंगन में गई थी। आरोप है कि इस दौरान दीवार फांदकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया और किशोरी का मुंह दबाया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमती देते हुए मुख्य दरवाजा खोलकर अपने घर ले गया।

वहां उसके तीन साथी मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और भाग गए।  पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर विवेक पुत्र ओमवीर, मानसिंह पुत्र जमादार, अरुण उर्फ अन्नू पुत्र हुलास और अमन पुत्र बृजेश के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें