फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर किया फायर, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2017 10:36 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने के आरोपी। - फोटो : अमर
विज्ञापन
संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शनिवार रात एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी बाल- बाल बच गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच कर तमंचा बरामद किया है। रविवार को हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एसओ गोपाल नारायण सिंह को शनिवार देर शाम सूचना मिली कि हर्रई नहर पुल के निकट तीन संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। वह कि सी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसओ ने फोर्स के  साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान नहर पुल क ी पटरी पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस ने रोका तो एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। हमलावर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस चाकू बरामद हुआ है। तीनों की पहचान हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी दीपू (22) पुत्र दिनेश सिंह, प्रमोद (24) पुत्र धनीराम, शमसाद (22) पुत्र मुंशी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें