फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनती न सुना पाने पर शिक्षिका ने छात्र को पीटा

Tue, 27 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चाोट के निशान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने कक्षा एक के छात्र को गिनती न सुना पाने पर पीट दिया। छात्र के  पिता ने शिक्षिका के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर में जीनियस पब्लिक स्कूल संचालित है। गांव निवासी समीम का पुत्र आजाद (6) स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। गुुरुवार को आजाद स्कूल गया था।
विज्ञापन


शिक्षिका ने उससे गिनती सुनाने को कहा। आजाद सही तरीके से गिनती नहीं सुना सका। इस पर शिक्षिका ने छड़ी से उसे पीट दिया। शिक्षिका की पिटाई से छात्र को काफी चोटें आईं। छुट्टी पर आजाद घर पहुंचा तो परिजनों ने चोट के निशान देखकर कारण जाना। इस पर समीम स्कूल पहुंचा और प्रधानाचार्य संतोष से शिक्षिका की शिकायत की। समीम का कहना है कि प्रधानाचार्य ने पूरी बात सुने बिना ही उसे भगा दिया। उसने कोतवाली में शिक्षिका के विरुद्ध तहरीर दी है।

कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने कहा कि बच्चे को पीटना गलत है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षिका को स्कूल से निष्कासित करने की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें