फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटने जा रहे दो बछड़े बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : logo
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पुलिस ने दो गो वंश के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी के पास से स्मैक भी बरामद हुई है। गौवंश नागरिकों की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नागर निवासी साजिद के मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


साजिद समेत तीन लोग दो बछड़ों को काटने की तैयारी कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से दो बछड़े, मांस काटने के औजार बरामद किए गए। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम साजिद, हनीफ व भोले उर्फ नवाब निवासी मोहल्ला नागर बताए हैं। प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि पकड़े गए साजिद के पास से दस ग्राम स्मैक भी बरामद की गई।

साजिद को पशुक्रूरता अधिनियम व गोहत्या निवारण अधिनियम के अलावा एनडीपीएस के तहत जेल भेजा जा रहा है। वहीं शेष दोनों आरोपियों हनीफ व गोले के खिलाफ गो हत्या निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। बछड़ों को नागरिकों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें